राजस्थान

तिसारा परेरा का धमाका, लगातार 6 छक्कों से श्रीलंकन लायंस जीता

तिसारा परेरा का धमाका, लगातार 6 छक्कों से श्रीलंकन लायंस जीता

गांव की आवाज न्यूज राबचा (राजसमन्द) | एशियन लीजेंड्स लीग 2025 के छठे दिन श्रीलंकन लायंस ने अफगानिस्तान पठांस को 7 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में तिसारा परेरा ने आखिरी ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर रोमांच बढ़ा दिया।

टॉस जीतकर श्रीलंकन लायंस ने पहले बल्लेबाजी की। शुरुआत खराब रही। लियो फ्रांसिस्को 2 और तिलकरत्ने दिलशान 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद मेवान फर्नेडो (81) और तिसारा परेरा (नाबाद 104) ने पारी संभाली। परेरा ने 13 छक्के और 5 चौकों की मदद से टीम का स्कोर 230 रन तक पहुंचा दिया।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान पठांस ने तेज शुरुआत की। असगर अफगान ने 8 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। अयान खान ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। शबीर नूरी (22) और असद पठान (21) ने भी योगदान दिया। लेकिन अन्य बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। श्रीलंकन लायंस ने 26 रनों से जीत दर्ज की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मावली में मृत बंदर का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार... अगली खबर → नाथद्वारा में श्रीनाथजी की हवेली में धूमधाम से मनी होली...

टिप्पणी करें