मावली

धोली मंगरी पंचायत में फार्मर आईडी रजिस्ट्री से 381 किसान लाभान्वित

धोली मंगरी पंचायत में फार्मर आईडी रजिस्ट्री से 381 किसान लाभान्वित

गांव की आवाज न्यूज मावली | मावली उपखंड की ग्राम पंचायत धोली मंगरी में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना फार्मर आईडी रजिस्ट्री का शिविर आयोजित हुआ। इसमें पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसानों ने भाग लिया और योजना का लाभ उठाया। सरपंच तेजपाल सालवी ने किसानों को फार्मर आईडी रजिस्ट्री योजना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान किसानों ने फार्मर आईडी के लिए पंजीकरण कराया। चार दिन चले इस शिविर में कुल 381 किसान लाभान्वित हुए। इस दौरान आरआई गणेश लाल सुथार, पटवारी शिल्पा, ग्राम विकास अधिकारी वरदी चंद्र कुमावत, हितेश गवारिया, महेश आमेटा, तेजप्रकाश वैष्णव, विष्णु प्रकाश और भेरूलाल सुथार ने सहयोग दिया।

शिविर में उदयपुर सरस डेयरी के चेयरमैन डालचंद डांगी, सरपंच तेजपाल सालवी, हीरालाल डांगी, भेरू सिंह, गिरिराज सालवी, नारू लाल गमेती, मुकेश डांगी और भूरा लाल डांगी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया... अगली खबर → गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, भक्तों ने किया स्वागत...

टिप्पणी करें