मावली

पलाना कलां ओर रख्यावल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

पलाना कलां ओर रख्यावल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

गांव की आवाज न्यूज़ मावली I मावली क्षेत्र के पलाना कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माला अर्पण व पुष्पांजलि के साथ की गई। कार्यक्रम में बद्री लाल माली, नीरज खटीक, नरेश माली, आकाश खटीक, सौरभ खटीक, विशाल खटीक, उमेश खटीक, दीपक आचार्य सहित क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इधर मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रख्यावल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया इस अवसर प्रधानाचार्य आशा सोनी एवं स्टाफ द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की तस्वीर पर माल्यार्पण अर्पित कर उनके जीवनी के बारे में प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को उनके योगदान के बारे में जानकारी दी इस दौरान 14 वर्ष एवं 17 वर्ष छात्र-छात्राओं का हॉकी मैच भी आयोजित किया गया इस दौरान कोमल गुप्ता , प्रताप दान चारण , मूलचंद सैनी , शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह झाला,सुभाष बिश्नोई , हनुमान बिश्नोई , ममता पालीवाल , लक्ष्मी आचार्य , पुष्कर डांगी सहित छात्र-छात्र एवं स्टाफ मौजूद थे

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धा की गूंज: भंडार से निकले 13.50 करोड... अगली खबर → "पलाना-खुर्द गांव में होगा भक्ति, संस्कृति और समाज का महाकुंभ!"जल...

टिप्पणी करें