मावली

पलाना कलां प्रीमियर लीग सीजन-2 का रोमांचक समापन, तनु बाला टाइगर बनी विजेता

पलाना कलां प्रीमियर लीग सीजन-2 का रोमांचक समापन, तनु बाला टाइगर बनी विजेता

गाँव की आवाज मावली। पलाना कलां प्रीमियर लीग (पीपीएल) सीजन-2 का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में शिवाय क्लब वर्सेस श्री नाथ सिल्वर आमने-सामने रहे, जिसमें शिवाय क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तनु बाला टाइगर वर्सेस चारभुजा सिक्योरिटी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां तनु बाला टाइगर ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में शिवाय क्लब वर्सेस तनु बाला टाइगर के बीच जोरदार टक्कर हुई। फाइनल में तनु बाला टाइगर ने बेहतरीन टीम प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की और पलाना कलां प्रीमियर लीग सीजन-2 की विजेता बनी।
फाइनल मैच के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा। आयोजकों द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना, अनुशासन और रोमांचक क्रिकेट ने पलाना कलां को खेल उत्सव में बदल दिया। विजेता टीम को ट्रोफी के साथ सम्मान किया गया जिसमें गांव में रैली का आयोजन किया गया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर खेल भावना से आगे बढ़ने का संदेश, एएसपी अंजना सुखवाल ने किया पीपीए... अगली खबर → जीपीएल सीजन-7: ईगल फाइटर्स ने जीता खिताब, मंडी रॉयल्स को 59 रनों ...

टिप्पणी करें