मावली

प्रतियोगी परीक्षाओं के नियम स्पष्ट करने की मांग, शिक्षामंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के नियम स्पष्ट करने की मांग, शिक्षामंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गांव की आवाज न्यूज मावली | राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रतियोगी परीक्षाओं के स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और निलंबित शिक्षिका की बहाली की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम तहसीलदार भंवरलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि रीट परीक्षा 2025 में शिक्षिका सुनीता कुमारी को निलंबित कर दिया गया था। ज्ञापन में मांग की गई कि इस मामले की पुनः जांच कर सरकारी कर्मचारियों को बहाल किया जाए। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की जांच के नाम पर सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाता है। पुरुष परीक्षार्थियों से जनेऊ उतरवा लिया जाता है। महिला परीक्षार्थियों के मंगलसूत्र, चूड़ी, अंगूठी, टीका, कुंडल और अन्य धार्मिक प्रतीक उतरवा लिए जाते हैं। पुरुष परीक्षार्थियों की जांच के दौरान कपड़े उतरवाने की भी शिकायतें हैं।

शिक्षक संघ ने मांग की कि परीक्षा एजेंसी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे, जिससे किसी भी सरकारी कर्मचारी को निलंबित न किया जाए। परीक्षकों को भी यह स्पष्ट होना चाहिए कि परीक्षार्थियों के कौन-कौन से आभूषण और धार्मिक परिधान मान्य हैं और कौन से नहीं। प्रदेशभर के शिक्षकों में इस मामले को लेकर रोष है। संगठन ने शिक्षामंत्री से निलंबित शिक्षिका की बहाली की मांग की।

इस दौरान प्रदेश संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार बैरवा, महामंत्री गुलाब वर्मा, जिला प्रतिनिधि गौरीशंकर खटीक, कोषाध्यक्ष सोहनलाल बलाई, प्रधान त्रिलोक कुमार वर्मा सहित कई शिक्षक सदस्य मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में 6 किलो 590 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार... अगली खबर → थामला में पैंथर की हलचल से दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा...

टिप्पणी करें