मावली

बदमाशों ने एक बाइक चुराई, दूसरी का टायर खोल भागे

बदमाशों ने एक बाइक चुराई, दूसरी का टायर खोल भागे

गांव की आवाज मावलीl मावली क्षेत्र के पलाना कलां गांव में बीती रात बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भील बस्ती से एक बाइक चोरी कर ले गए वहीं गाडुलिया बस्ती में खड़ी दूसरी बाइक का पिछला टायर खोलकर बदमाश फरार हो गए।

गाडुलिया बस्ती निवासी बाबूलाल गाडोलिया ने बताया कि उनके घर के बाहर दो बाइक खड़ी थीं। रात करीब तीन बजे बदमाश एक बाइक चोरी कर ले गए। थोड़ी दूरी पर चाय की दुकान के पीछे बाइक छोड़ दी। जब चोर दूसरी बाइक लेने आए, तभी उनकी नींद खुल गई। बाहर आकर देखा तो एक बाइक गायब थी। सुबह सूचना मिली कि हनुमान चौराहा स्थित चाय की दुकान के पीछे एक बाइक पड़ी है। जाकर देखा तो वह उनकी ही थी, लेकिन पिछला टायर गायब था। करीब 11 बजे गेहूं के खेत में टायर भी मिल गया।

कमलेश गाडोलिया ने बताया कि चोर बाइक पूरी तरह ले जाते, लेकिन उसमें पेट्रोल नहीं था। समय रहते जागने से दूसरी बाइक बच गई। इसी रात रामदेवरा मंदिर के पास रामलाल भील के आंगन से भी एक बाइक चोरी हो गई।

ग्रामीणों ने पुलिस से बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की है। साथ ही ग्राम पंचायत से बस्ती में रोड लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर महुडा में प्रधानाचार्य का सम्मान समारोह आयोजित... अगली खबर → श्रीयादें मंदिर में कमरे के निर्माण की घोषणा...

टिप्पणी करें