उदयपुरमावली

मावली के पलाना कला से भारोड़ी और भानसोल मार्ग की हालत बदतर, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

मावली के पलाना कला से भारोड़ी और भानसोल मार्ग की हालत बदतर, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

गांव की आवाज न्यूज मावली l 06 जूलाई 2025-मावली क्षेत्र के पलाना कला से भारोड़ी एवं पलाना से भानसोल जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े बड़े-बड़े गड्ढे गड्ढे बन चुके हैं, वहीं बरसात के मौसम में कीचड़ फैलने से रास्ता और भी ज्यादा खराब हो गया है। इन हालातों में दोपहिया वाहन चालकों को खासा जोखिम उठाना पड़ रहा है। कई बार तो वाहन चालकों को संतुलन खोने से चोटिल भी होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस

सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित

विभागों से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है ताकि बरसात में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। पलाना कलां से भारोड़ी जाने वाला मार्ग 3 किमी है, वहीं पलाना कला से भानसोल जाने वाला मार्ग 5 किमी है। क्षतिग्रस्त सड़क से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पलाना कला से भारोड़ी जाने वाला मार्ग पर बने गड्ढे

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मावली के रख्यावल मुख्य सड़क से गांव में जाने वाली सड़क लंबे समय स... अगली खबर → तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक की बिक्री पर रोक...

टिप्पणी करें