गांव की आवाज न्यूज मावली । उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र के साकरोदा निवासी जय पालीवाल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कीर्तिमान स्थापित किया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा मंगलवार को जारी किए गए 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में जय पालीवाल ने कृषि संकाय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जय पालीवाल वासनी कलां स्थित केसीपी चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। जय की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण व कड़ी मेहनत से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। आपको बता दें कि जय पालीवाल अपर लोक अभियोजक मावली दिनेश चंद्र पालीवाल के पुत्र हैं। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने जय का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की। परिवार के लोगो ओर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया की जय की इस उपलब्धि ने हमें गौरवान्वित किया है। उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
साकरोदा के जय पालीवाल ने 12वीं बोर्ड में सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
Lilesh Suyal
01 Apr 2026
01 Apr 2026
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
