उदयपुरमावली

विद्यालय को मिला सहयोग: भामाशाह ने भेंट की ₹21,000 की दरी पट्टियां

विद्यालय को मिला सहयोग: भामाशाह ने भेंट की ₹21,000 की दरी पट्टियां

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) l 18 जुलाई 2025-मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को भामाशाह अशोक कुमार राठौड़ (निवासी उदयपुर) की ओर से ₹21,000 की दरी पट्टियों का सहयोग प्राप्त हुआ है। विद्यालय के पीईईओ तरन्नुम पठान ने बताया कि यह सहयोग स्कूली बच्चों को बैठने की सुविधा हेतु प्रदान किया गया है, जिससे उन्हें पढ़ाई के दौरान अधिक सहजता और सुविधा मिल सकेगी। विद्यालय परिवार ने भामाशाह राठौड़ का पगड़ी व उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया और उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि भामाशाह अशोक राठौड़ की पत्नी इसी विद्यालय में अध्यापिका हैं। इससे उनका विद्यालय से आत्मीय जुड़ाव साफ नजर आता है।। इस अवसर पर पीईईओ तरन्नुम पठान, डॉ. भगवान सिंह यादव, भजनलाल, रमेश कुमार, संजय दर्जी, सोनवीर सिंह, बहादुर सिंह सोलंकी, राजेश सुखवाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां में 1500 पौधों का लक्ष्य, बच्चों ने लगाए पौधे – पर्याव... अगली खबर → धूणीमाता मेले के लिए दुकानों का आवंटन शुरू, पहले दिन 150 दुकानें ...

टिप्पणी करें