मावली

पलाना खुर्द में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

लिलेश सुंयल मावलीl उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाना खुर्द में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह नेगी तथा मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत पलाना खुर्द तुलसी बाई भील थे। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के बालक-बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति की छटा बिखेरते हुए देश भक्ति गीत, नृत्य व शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किए गये। विभिन्न गतिविधियों में विशिष्ट उपलब्धी प्राप्त विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए गये। उपखंड स्तर पर सम्मानित विद्यार्थी ललित गायरी एवं गौरव जोशी को गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विद्यालय में सम्मानित किया गया।

उषा देवी सोमानी की ओर से निर्धन बालकों हेतु गणवेश विद्यालय में भेंट किए गए, जिन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश शर्मा व सुनील कुमार गौतम द्वारा किया गया । गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय स्टॉफ पवन कुमार शर्मा,पुरुषोत्तम लाल शर्मा, गजानन्द वर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा , प्रकाश चन्द्र पुजारी, मोहन लाल खटीक, लाडू राम, मुनेशी कुमारी, द्रौपदी छतवानी, अनिता आचार्य , अंजू मीणा, विजय लक्ष्मी, सुमन कुमारी, हंसा शर्मा, राम लाल डांगी, जेट सिंह राजपूत, रमेश चन्द खटीक, इंद्र लाल गमेती, पवन कुंवर राव तथा ठाकुर प्रसाद गमेती उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर देशबंधु ने गणतंत्र दिवस पर उपखंड कार्यालय के बाहर रंगोली बनाई... अगली खबर → गणतंत्र दिवस पर मावली के इमोशन ए यूनिक स्कूल' ने उत्कृष्ट प्रस्तु...

टिप्पणी करें