मावली

नूरड़ा पंचायत में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक डांगी रहे मुख्य अतिथि

नूरड़ा पंचायत में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक डांगी रहे मुख्य अतिथि

गांव की आवाज न्यूज मावली I मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरड़ा में रविवार को विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी उपस्थित रहे। उनके साथ मावली प्रधान नरेंद्र चंडालिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सरपंच मनोहर गुर्जर, शोभ सिंह बांसलिया, बसंतीलाल त्रिपाठी, सतीश मेहरा, पियूष व्यास सहित कई गणमान्यजन शामिल हुए।

ग्रामवासियों ने समारोह के दौरान अतिथियों का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया। समारोह में पंचायत क्षेत्र में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया।

लोकार्पित विकास कार्य
भवन निर्माण (सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु): तलाई का देवरा, उपला मगरा रठाणा
कालिका माताजी मंदिर के पास, रठाणा

वाचनालय निर्माण
गोरकिया माताजी मंदिर के पास, नूरड़ा

जल आपूर्ति
टंकी मय पाइपलाइन निर्माण, सरड़िया नूरड़ा

सड़क व नाली निर्माण
सीसी रोड व नाली: जोड़ा बावजी से रामा भील के घर की ओर (रठाणा)
इंटरलॉकिंग रोड व नाली: चारभुजा मंदिर से बंदा बस्ती व गांव नूरड़ा की ओर
इंटरलॉकिंग रोड: जोड़ा जी बावजी (रठाणा), सरड़िया नूरड़ा
इंटरलॉकिंग रोड व नाली सहित चैक निर्माण: बंशीलाल के घर से लक्ष्मीलाल के बाड़े तक (ब्रह्मणिया तलाई, पिपरोली)
इंटरलॉकिंग रोड: कैलाश सिंह के घर से चारभुजा मंदिर की ओर (पिपरोली)

अन्य निर्माण कार्य
टीन शेड निर्माण: बायण माता मंदिर के पास (पिपरोली)
इंटरलॉकिंग चैक निर्माण: अंबामाता के पास (पिपरोली)

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कला के रामदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति म... अगली खबर → सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धा की गूंज: भंडार से निकले 13.50 करोड...

टिप्पणी करें