शहीद नाना भाई खाट शिक्षक गौरव सम्मान से देशबंधु सम्मानित

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
1 Min Read

लिलेश सुंयल मावलीl राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधि मंडल ने मावली के मुख्य चौराहे पर श्री मेवाड़ वागड़ मालवा जनजाति विकास संस्थान, उदयपुर में 11वें अंचल स्तरीय प्रतिभा सम्मान सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह 2024 का आयोजन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत रहे। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नी लाल गरासिया, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, प्रभु लाल मीणा, पूर्व जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा, भाजपा अध्यक्ष डॉ. चंद्र गुप्त सिंह चौहान और प्रधान कन्हैया लाल मीणा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

समारोह में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश शिक्षक नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु को शहीद नाना भाई खाट शिक्षक गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय बडाला और जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मेघवाल की टीम ने देशबंधु का मेवाड़ी पगड़ी, उपरना, साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान मेघराज मीणा, सोहन लाल बलाई, गौरी शंकर खटीक, केशव वर्मा, महेंद्र बैरवा, प्रवीण कुमार खटीक विमल कुमार यादव विजय सिंह हरिश कलासुवा और महेंद्र सिंह निनामा सहित कई शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment