
गांव की आवाज न्यूज़ नेटवर्क उदयपुर। सायरा क्षेत्र के भानपुरा गांव में जैन मंदिर के अंदर लेपर्ड घुस आया। सोमवार रात करीब 1:20 बजे मंदिर में टहलता नजर आया। सीसीटीवी में भी इसकी तस्वीरें कैद हुईं। गांव की आबादी करीब 1300 है। लेपर्ड के मूवमेंट से लोग डरे हुए हैं।
गोगुंदा से 45 और सायरा से 11 किलोमीटर दूर इस गांव में पहले भी लेपर्ड देखा गया था। 11 दिन पहले भी इसका मूवमेंट हुआ था। इसके बाद वन विभाग ने मंदिर के पास पिंजरा लगाया। लेकिन उसमें कोई शिकार नहीं रखा गया। इस कारण लेपर्ड उसमें फंसा नहीं।
मंदिर के आसपास लेपर्ड लगातार घूम रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। पहले भी यह गांव में पशुओं का शिकार कर चुका है।