राजस्थान

किसानों की समस्याओं पर सांसद जोशी ने की चर्चा

किसानों की समस्याओं पर सांसद जोशी ने की चर्चा

नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान अफीम किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

सांसद जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ समेत देशभर में अफीम की खेती सरकार की अफीम नीति के तहत लाइसेंस के माध्यम से की जाती है। सरकार ने पिछले 10 वर्षों में अफीम किसानों के लिए कई हितकारी कदम उठाए हैं। 2014 से पहले देश में कुल 18,000 अफीम लाइसेंस थे, जो अब बढ़कर 1 लाख 8 हजार से अधिक हो चुके हैं।

इसके बावजूद विभाग में हर साल अनियमितताओं की शिकायतें मिलती हैं। लाइसेंस वितरण, नामांतरण, तौल और डोडा चूरा नष्ट करने की प्रक्रिया में अधिकारियों द्वारा गड़बड़ियां की जाती हैं। सांसद जोशी ने मंत्री चौधरी से आग्रह किया कि पिछले 10-20 वर्षों में हुई अनियमितताओं की जांच कराई जाए। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो, ताकि अफीम किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर वरतलाई गांव के खेतों में आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर बुझाई... अगली खबर → कुमार विश्वास की बेटी अग्रता आज लेंगी फेरे, सोनू निगम ने जमाया रं...

टिप्पणी करें