मावली

जिला अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा घासा मंडल की बैठक आयोजित

जिला अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा घासा मंडल की बैठक आयोजित

दिनेश वैष्णव घासा। भाजपा घासा मंडल की बैठक शुक्रवार शाम हनुमान मंदिर परिसर में हुई। बैठक में उदयपुर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली के स्वागत कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश लाल प्रजापत और पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कितावत विशिष्ट अतिथि रहे।

स्वागत कार्यक्रम 16 फरवरी, रविवार को दोपहर 12 बजे हनुमान मंदिर परिसर में होगा। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत का सरोपा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में केशव राम डांगी, मागंथला सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित, रख्यावल सरपंच कान सिंह राव, रमेश चंद्र लौढ़ा, देवी सिंह राव, घीसूलाल लोहार, मदन मेनारिया, अमित जैन, पृथ्वीराज गुर्जर, सुरेश डांगी, दिनेश तेली, पन्नालाल, कमलेश टांक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर चारागाह भूमि में लगी आग, कई पेड़-पौधे जलकर नष्ट... अगली खबर → बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कर अच्छे नागरिक बनाएं: सुथार...

टिप्पणी करें