गांव की आवाज न्यूज घासा दिनेश वैष्णव। भाजपा उदयपुर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्कर लाल तेली ने मावली विधानसभा के सभी मंडलों का दौरा किया। घासा मंडल में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुष्कर तेली थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, दीपक शर्मा, नरेंद्र सिंह , पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत, डेयरी चेयरमैन डालचंद डांगी, रोशन सुथार, मोहब्बत सिंह राव, युधिष्ठिर पुरोहित, यशवंत पुरोहित, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कान सिंह राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार प्रजापत, रतन सिंह कीतावत, मदन जाट, पिंटू जोशी, प्रेमलाल जाट, कमलेश टांक और रूपलाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कीतावत ने की।