मावली

खेमली स्कूल में सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, मुख्य द्वार का उद्घाटन

खेमली स्कूल में सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, मुख्य द्वार का उद्घाटन

गांव की आवाज न्यूज मावली । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेमली में मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी के अनुसार, व्याख्याता विमला जोशी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं। सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में उन्होंने अपने भामाशाह पति प्रकाश पालीवाल के सहयोग से विद्यालय में मां सरस्वती का मंदिर बनवाया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन विधि से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य सूरज माहेश्वरी ने जुलाई 2024 में सेवानिवृत्ति के समय मुख्य द्वार निर्माण की घोषणा की थी। नव निर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन उनके कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली प्रमोद कुमार सुथार रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी ने की।

कार्यक्रम समन्वयक उप प्राचार्य पुष्कर लाल लोहार, वरिष्ठ कार्यालय सहायक हेमंत दाधीच और रवि साल्वी रहे। विद्यालय के पूरे स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल डांगी, पूर्व सरपंच मांगीलाल डांगी, शिक्षक अभिभावक परिषद अध्यक्ष केशव राम विजयवर्गीय और ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विमला जोशी के परिवार से विनय पालीवाल, वैज्ञानिक एफ ग्रेड इसरो अहमदाबाद, यशवंत पालीवाल, पूर्व जिला मंडल उपाध्यक्ष बीजेपी और पूर्व पार्षद विजय विप्लव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विमला जोशी ने खेमली पंचायत क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्नेह भोज दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गोविंद लाल सुथार ने किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर हाईवे पर ट्रेलर में ब्लास्ट, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान... अगली खबर → विदाई समारोह में शिक्षकों ने दिए सफलता के मंत्र...

टिप्पणी करें