मावली

विदाई समारोह में शिक्षकों ने दिए सफलता के मंत्र

विदाई समारोह में शिक्षकों ने दिए सफलता के मंत्र

गाव की आवाज न्यूज मावली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फलीचड़ा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुई। प्रधानाचार्य संजय बडाला ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहानी के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समझाया।

प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने पेन और कलम की ताकत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीखने और समझने पर ध्यान देना चाहिए। इच्छा शक्ति, साहस, विवेक, परिश्रम और मेहनत से संघर्ष को मजबूत बनाना जरूरी है। शिक्षक और शिक्षार्थी एक-दूसरे के पूरक होते हैं। शिक्षक अनुशासन और संस्कार सिखाकर विद्यार्थियों को जिम्मेदार बनाते हैं।

मुख्य अतिथि सुनील कुमार जोशी ने बोर्ड परीक्षा में ब्लू और काले पेन के उपयोग की जानकारी दी। 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे की मदद करने और ध्यान लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।

समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय बडाला ने की। मुख्य अतिथि सुनील कुमार जोशी और विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु रहे। राहुल नुवाल, काजल श्रीमाली, उदयलाल सालवी, देवीलाल जाट, फतेहलाल यादव, लहरीलाल जाट, लीला खटीक, प्रीति कौर, सुनीता मीणा, रक्षा वर्मा, कालू सिंह, राजेश सालवी, जोली चौधरी, महेश चंद्र लूनिया, ललित नाथ चौहान, गेहरीलाल जाट सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। संचालन लहरीलाल जाट ने किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर खेमली स्कूल में सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, मुख्य द्वार का... अगली खबर → मेधावी छात्रा दिलखुश डांगी को मिला टैबलेट...

टिप्पणी करें