मावली

खाकल देव मंदिर परिसर में गणपति उत्सव की धूम, महादेव मित्र मंडल ने कराया रात्रि जागरण व 56 भोग अर्पण

खाकल देव मंदिर परिसर में गणपति उत्सव की धूम, महादेव मित्र मंडल ने कराया रात्रि जागरण व 56 भोग अर्पण

गांव की आवाज न्यूज मावली I ग्राम पलाना कलां के खाकल देव मंदिर परिसर में महादेव मित्र मंडल द्वारा गणपति उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार रात्रि को विशेष जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को 56 भोग अर्पित किए।शाम के समय मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों से माहौल भक्तिमय हो गया कलाकार प्रवीण प्रजापत द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के रात्रि जागरण में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। आयोजन में गांव के अनेक महिला-पुरुष एवं युवा वर्ग की भागीदारी रही, जिससे वातावरण में विशेष ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर गणपति बप्पा मोरया! पलाना कलां में गूंजे जयकारे, रात्रि जागरण में ... अगली खबर → उदयपुर के पलाना कलां गाँव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन...

टिप्पणी करें