मावली

12वीं के छात्रों का विदाई समारोह, उज्जवल भविष्य की कामना

12वीं के छात्रों का विदाई समारोह, उज्जवल भविष्य की कामना

गांव की आवाज न्यूज मावली | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोली मंगरी में सोमवार को 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्वेता तालरेजा मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता शारीरिक शिक्षक रामेश्वर दास वैष्णव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमर सिंह मीणा, कुसुम झा, जगेश कुमार पाटीदार, अर्जुन लाल खटीक, भावना सालवी, नीलिमा कश्यप, मांगीलाल नंगारची, हितेश गवारिया, देवीलाल, राजेश कुमार, हरेंद्र, नवीन, लता, सुमन सहाय, भेरूलाल, तेज प्रकाश, राजेंद्र और जितेंद्र सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम में 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई। बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक लाने के टिप्स भी दिए गए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 12वीं के छात्रों ने विद्यालय को मोमेंटो भेंट किया। स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन कुसुम झा ने किया। कक्षा 11 के छात्रों ने वरिष्ठ साथियों को सामूहिक भोज के साथ विदाई दी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर थामला में वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित... अगली खबर → जिला कलेक्टर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 65 ने किया रक्तदान...

टिप्पणी करें