मावली

थामला में वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

थामला में वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

गांव की आवाज न्यूज मावलीl राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रा.बा.उ.मा.वि. थामला के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह-2025 हुआ। मुख्य अतिथि उप सरपंच दीपक सोनी रहे। विशिष्ट अतिथि जयदीप सिंह चौहान, रौनक जैन, देवेन्द्र जोशी, हरकलाल जैन, राहुल जाट, सुरेश कीर, बंटी जैन, ईश्वर पालीवाल, सुधीर कुमार शर्मा, चामुंडा मित्र मंडल, विशाल लोहार चारभुजा मित्र मंडल और जय हो ग्रुप थामला के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाठक ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। प्रधानाचार्य ने अतिथियों और भामाशाहों का तिलक और उपरना से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भामाशाह विद्यालय के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि रौनक जैन ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने भामाशाहों और अभिभावकों को विद्यालय के प्रति सहयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, एनएमएमएस में चयनित विद्यार्थियों, टेबलेट प्राप्त करने वाले छात्रों और खेलकूद प्रतियोगिताओं, निपुण मेला, एफएलएन सप्ताह और करियर मेले में प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। भामाशाहों के योगदान को भी सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ शिक्षकों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर पृथ्वीपाल सिंह उज्जवल, यशवंत सिंह चौहान, राजकुमार, मुस्तफा मोहम्मद, रामप्रसाद मीना, अनिल जैन, उदय लाल डांगी, रोशन लाल यादव, सुरेश कुमार, नीरू शर्मा, अनिता शर्मा, रघुवीर मेवाड़ा, रेनू जैन, पुरुषोत्तम तेली, देवव्रत बडगूजर सहित ग्रामवासी और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दाताराम सिसोदिया और गुणसागर जोशी ने किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने मदन राठौड़, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न... अगली खबर → 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह, उज्जवल भविष्य की कामना...

टिप्पणी करें