राजस्थान

अजमेर में मुख्य सचिव की बैठक, 36 मुद्दों पर चर्चा

अजमेर में मुख्य सचिव की बैठक, 36 मुद्दों पर चर्चा

गाव की आवाज न्यूज नेटवर्क अजमेर| मुख्य सचिव सुधांशु पंत मंगलवार को अजमेर दौरे पर रहे। जिला कलेक्टरेट सभागार में संभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संभागीय आयुक्त, सभी जिलों के कलेक्टर, रेंज डीआईजी और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पंत ने अजमेर संभाग में हो रहे कार्यों की सराहना की। कहा, यहां अच्छा काम हो रहा है। जहां सुधार की जरूरत है, वहां अधिकारी और मेहनत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर कार्य में सुधार की गुंजाइश रहती है। इसके लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं।

बैठक में 36 विषयों पर चर्चा हुई। कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। पंत ने अधिकारियों से कहा कि संभाग के विकास के लिए समग्र रूप से काम करें। हर क्षेत्र में सुधार लाने के प्रयास तेज करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि अजमेर संभाग में कई सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के हित में काम करें और बेहतर परिणाम हासिल करें। यह बैठक अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में मददगार साबित होगी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर जेसीबी ऑपरेटर ने 6 पिल्लों को जिंदा दफनाया, बचाए गए... अगली खबर → लोकसभा की याचिका समिति के चेयरपर्सन बने सांसद सीपी जोशी...

टिप्पणी करें