राजस्थान

लोकसभा की याचिका समिति के चेयरपर्सन बने सांसद सीपी जोशी

लोकसभा की याचिका समिति के चेयरपर्सन बने सांसद सीपी जोशी

गांव की आवाज न्यूज चित्तौड़गढ़ | सांसद सीपी जोशी को लोकसभा की याचिका समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है। यह समिति 15 सदस्यों की है। इसमें 13 सांसदों को सदस्य नियुक्त किया गया है। एक पद अभी खाली है।

सांसद जोशी के चेयरपर्सन बनने की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया।

इस समिति का काम आम जनता की ओर से संसद में उठाई गई याचिकाओं पर विचार करना है। सरकार से राय मांगना, रिपोर्ट देना, निपटान के लिए निर्देश देना और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना भी इसके दायरे में आता है।

सांसद जोशी फिलहाल संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति और ऊर्जा समिति के सदस्य हैं। इससे पहले बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 की संयुक्त समिति के चेयरपर्सन रह चुके हैं। वे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष और भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। संघ से लंबे समय से जुड़े हैं। लगातार तीन बार भारी मतों से चित्तौड़गढ़ से सांसद चुने गए हैं। पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास प्रकट किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर अजमेर में मुख्य सचिव की बैठक, 36 मुद्दों पर चर्चा... अगली खबर → किसान सम्मान समारोह में 102 किसानों ने देखा पीएम का संबोधन...

टिप्पणी करें