उदयपुर

किसान सम्मान समारोह में 102 किसानों ने देखा पीएम का संबोधन

किसान सम्मान समारोह में 102 किसानों ने देखा पीएम का संबोधन

गांव की आवाज न्यूज चित्तौड़गढ़ | कृषि विज्ञान केंद्र बोजूंदा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह हुआ। इसमें बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम में 102 किसान, महिला किसान और रावे के विद्यार्थी शामिल हुए। सांसद सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व और जैविक खेती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर नवाचार करें और आमदनी बढ़ाएं। कलेक्टर आलोक रंजन ने समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने और मृदा व जल परीक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से मृदा स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

पूर्व उपप्रमुख मिठूलाल जाट ने कृषि स्नातक विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रत लाल सोलंकी ने जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया।

समारोह में पंस प्रधान देवेन्द्र कंवर, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग इन्द्रप्रकाश झा, नोडल अधिकारी नानालाल चावला, कृषि अधिकारी दिनेशकुमार जागा, डॉ. शंकरलाल जाट, नाबार्ड के महेन्द्र डूडी, केन्द्र की दीपा इन्दौरिया, कार्यक्रम सहायक संजय कुमार धाकड़, शंकरलाल सेन, यशवंत ओझा, रमेशचन्द्र माली, घीसूलाल मीणा और राजू गुर्जर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

जनजाति उपयोजना के तहत सांसद जोशी और कलेक्टर रंजन ने जनजाति किसानों को 50 स्प्रेयर मशीन वितरित की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर लोकसभा की याचिका समिति के चेयरपर्सन बने सांसद सीपी जोशी... अगली खबर → सांसद सीपी जोशी ने पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो...

टिप्पणी करें