गांव की आवाज न्यूज मावली। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मावली उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों के पद सृजित कर अन्य विभागों के साथ जल्द स्थाईकरण की मांग की गई। साथ ही अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर या शिक्षा विभाग की डिग्रियां जोड़कर पंचायत शिक्षक कैडर में शामिल करने की अपील की गई। ज्ञापन जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह बुटडेचा के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान नरेंद्र कुमार बडगूजर, श्यामलाल सेन और हितेश कुमार पालीवाल मौजूद रहे।
पंचायत शिक्षक संघ ने स्थाईकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Lilesh Suyal
08 Mar 2025
08 Mar 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
