मावली

करवा चौथ पर महिलाओं ने निर्जल रहकर की पति की लंबी उम्र की कामना

करवा चौथ पर महिलाओं ने निर्जल रहकर की पति की लंबी उम्र की कामना

गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घासा सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जल निराहार करवा चौथ व्रत बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ रखा। दिनभर बाजारों में महिलाओं की खासी रौनक रही।
करवा चौथ को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। बाजारों में कपड़ा मार्केट, मिट्टी के करवे, पूजन सामग्री की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाएं दिनभर पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी रहीं।
शाम को चांद निकलने से पूर्व महिलाओं ने करवा चौथ की कथा का श्रवण किया और चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। कई स्थानों पर सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इसी प्रकार माणकावास, रख्यावल, मागंथला, विठोली, धोली मंगरी, नूरडा, पीपरोली, काजिया, सरडिया, पालवास और वीरधोलिया सहित आसपास के गांवों में भी महिलाओं ने आस्था और उत्साहपूर्वक करवा चौथ मनाया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा गंधर्वसागर तालाब ओवरफ्लो, पहाड़ी किनारे फैल रहा पानी — सिंचा... अगली खबर → सांसद खेल महोत्सव 2025:पीपरोली,विजनवास और रख्यावल में खिलाड़ियों ...

टिप्पणी करें