उदयपुरमावलीराजस्थान

वारणी के काडा बस्ती में दो मकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान, उपखंड अधिकारी ने दिया मुआवजे का आश्वासन

वारणी के काडा बस्ती में दो मकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान, उपखंड अधिकारी ने दिया मुआवजे का आश्वासन

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुंयल) मावली क्षेत्र के वारणी पंचायत के काड़ा बस्ती में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग ने दो मकानों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग विकराल हो गई। हादसे में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ।

समाजसेवी पृथ्वी राज गुर्जर ने बताया कि आग शाम करीब चार बजे लगी। आग ने मोहनी बाई और सरसी बाई के मकानों को नुकसान पहुंचाया। मोहनी बाई के घर में रखा गेहूं, बिस्तर, कपड़े, बर्तन, रसोई का सामान, नगद रुपये, चारपाई और चारा जलकर राख हो गया। सरसी बाई के मकान में खाने-पीने का सामान, घरेलू सामग्री और दो बाड़ों में रखा पशुओं का भूसा भी जल गया। ग्रामीणों ने टाके में भरे पानी लाकर आग पर काबू करने के प्रयास किया लेकिन नहीं बुझा पाए

सूचना मिलते ही उदयपुर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। पीड़ित महिलाओं ने उपखंड अधिकारी को भारी नुकसान की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। घटना के बाद मोहनी बाई बेसुध हो गई। इस दोरान सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। आग बुझाने तक उपखंड अधिकारी मौके पर रहे

उपखंड अधिकारी मौके पर पहुचे हालात का जायजा लिया

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पीड़ित की मदद करना मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी - एडीजे शर्मा... अगली खबर → विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर नवानिया वेटरनरी कॉलेज में आयोजन...

टिप्पणी करें