उदयपुर

मेवलिया प्रजापति समाज की मासिक बैठक 4 मई को

गांव की आवाज न्यूज (लिलेश सुंयल) l दरौली मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक 4 मई 2025, रविवार को दरौली स्थित श्री यादेवी मंदिर परिसर में होगी। चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा ने बताया कि बैठक में सभी पंच, कार्यकारिणी सदस्य और युवा साथी अधिक संख्या में शामिल होंगे। बैठक में मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कमरों की प्रगति की जानकारी दी जाएगी। यह निर्माण भामाशाह मदन प्रजापत साकरोदा द्वारा कराया जा रहा है।

महामंत्री लक्ष्मीलाल प्रजापत सांगवा ने बताया कि मंदिर परिसर में आवश्यक निर्माण कार्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा। संयुक्त महामंत्री डीसी प्रजापत बिठौली ने कहा कि समाज विकास के लिए नए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। वार्षिक बैठक की नई रूपरेखा भी तय की जाएगी। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कार्य भामाशाह नक्षत्र प्रजापत, पुत्र उदयलाल प्रजापत भटेवर द्वारा जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक में स्नेह भोज गंगाराम जी, पुत्र स्व. लालाजी प्रजापत निवासी सराय की ओर से रहेगा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां गांव में पेंथर का आतंक, दो बछड़े बने शिकार... अगली खबर → पलाना कलां में श्री चारभुजा मंदिर में तीन दिवसीय कलश स्थापना और ध...

टिप्पणी करें