मावलीउदयपुर

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रख्यावल में पौधारोपण, 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रख्यावल में पौधारोपण, 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

गांव की आवाज न्यूज मावली। (लिलेश सुयंल) – 27 जुलाई 2025 हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत मावली उपखंड की ग्राम पंचायत रख्यावल में रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” संकल्प के साथ की गई। सरपंच कान सिंह राव ने बताया कि इस अभियान के तहत इस वर्ष 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक करीब 6,000 पौधे लगाए जा चुके हैं। रविवार को करीब 500 पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि, नायब तहसीलदार नंदलाल जोशी, सरपंच कान सिंह राव, आरआई गणेशलाल सुथार, पटवारी नरेंद्र मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता घमंडीलाल, पंकज नागदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सरपंच ने बताया कि ग्रामीणों का सहयोग और जागरूकता इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पौधे रोपण के साथ उनकी सुरक्षा और सिंचाई की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों ने स्वयं ली है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न से सम्मानित हुए भूपेन्द्र जैन... अगली खबर → मावली के सिंदू गांव में सिंग में चोट से तड़प रही लावारिस गाय को अ...

टिप्पणी करें