राजस्थान

सांवरलाल जाट की याद में भावुक हुईं वसुंधरा राजे

सांवरलाल जाट की याद में भावुक हुईं वसुंधरा राजे

गांव की आवाज न्यूज अजमेर | 8 जुलाई 2025- पूर्व मंत्री स्व. सांवरलाल जाट की प्रतिमा अनावरण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- भैरोंसिंह शेखावत, प्रो. सांवरलाल जाट और डॉ. दिगंबर सिंह के जाने से बड़ा नुकसान हुआ। अगर वे आज होते तो न केवल प्रदेश की, बल्कि मेरी भी मदद करने से पीछे नहीं हटते।

पूर्व मुख्यमंत्री रविवार दोपहर 3 बजे अजमेर जिले के अरांई के सिरोंज गांव में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा- प्रो. जाट राजनीति में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की स्कूल के छात्र थे। उन्हें अजमेर से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी, लेकिन अनुशासन के कारण लड़े और जीते।

राजे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मौसम और इंसान कब बदल जाए, कोई भरोसा नहीं। आजकल राजनीति में लोग नई दुनिया बसा लेते हैं, एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं। लेकिन प्रो. सांवरलाल जाट ऐसे नहीं थे। वे मरते दम तक मेरे साथ रहे।

राजे ने कहा- सांवरलाल किसानों और गरीबों के सच्चे हितैषी थे। वे पूरे राजस्थान को अपना परिवार मानते थे। उनकी सादगी, ईमानदारी और समर्पण आज भी लोगों के दिलों में उन्हें जीवित रखे हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- सांवरलाल का जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है। उनकी विचारधारा आज भी हमें मार्गदर्शन देती है। किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने दिल्ली से जयपुर तक आवाज उठाई।

नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने कहा- यह प्रतिमा मेरे पिता की नहीं, एक विचार और जीवन मूल्यों की पहचान है। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कहा- सांवरलाल जाट राजस्थान की राजनीति का मजबूत स्तंभ थे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ट्रेन में छूटा वालेट RPF ने लौटाया, यात्री ने जताया आभार... अगली खबर → मेवलिया प्रजापत समाज मेवाड़ चौखला की बैठक आयोजित, मांगीलाल प्रजाप...

टिप्पणी करें