मावलीउदयपुरराजस्थान

नाथद्वारा पहुंचे स्मृति ईरानी और एकता कपूर, श्रीजी प्रभु के किए दर्शन

नाथद्वारा पहुंचे स्मृति ईरानी और एकता कपूर, श्रीजी प्रभु के किए दर्शन

गांव की आवाज न्यूज नाथद्वारा।28 जुलाई 2025– पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय टीवी कलाकार स्मृति ईरानी रविवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नाथद्वारा पहुंचीं। उन्होंने मोती महल दरवाजे से श्रीनाथजी मंदिर में प्रवेश किया और श्रीजी प्रभु की उत्थापन झांकी के दर्शन किए। इस अवसर पर उनके साथ चर्चित फिल्म एवं टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर भी मौजूद थीं।

मंदिर में दर्शन के पश्चात स्मृति ईरानी ने तिलकायत पुत्र विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया। परंपरा अनुसार उन्हें उपरना ओढ़ाकर श्रीजी का प्रसाद भेंट किया गया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों ने मंदिर परिसर में विशाल बावा से विशेष चर्चा भी की।

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी को टीवी जगत में विशेष पहचान लोकप्रिय धारावाहिक “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में निभाए गए ‘तुलसी’ के किरदार से मिली थी, जिसे एकता कपूर के प्रोडक्शन ने ही निर्मित किया था। आज दोनों हस्तियों का साथ में मंदिर आना भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

ये रहे मौजूद
दर्शन के समय मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर सेवकगण एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा भी मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर खाम की मादडी नोहरा में एक ही रात में पांच मकानों में चोरी... अगली खबर → मावली में जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर उपखण्ड अधिकारी सख्त, समिति...

टिप्पणी करें