गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुंयल) 10 अगस्त 2025 — मावली क्षेत्र के न्यू धर्मराज मित्र मण्डल की ओर से शनिवार को धौलादेवरा बस स्टैंड पर राम रसोड़ा का शुभारंभ किया गया। यह रसोड़ा विशेष रूप से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों की सेवा हेतु प्रारंभ किया गया है, जिसमें उन्हें निःशुल्क चाय और नाश्ते की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा रही है। यह सेवा आगामी 5 दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें यात्रियों को सुबह-शाम स्वादिष्ट एवं ताजगी भरा नाश्ता प्रदान किया जाएगा। इस सेवा के शुभारंभ अवसर पर न्यू धर्मराज मित्र मंडल के सक्रिय सदस्य सुरेश चन्द्र गायरी, मांगीलाल, खेमराज, कालूलाल, रामलाल, मनोहर, हकमां भील सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समूह के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा हर वर्ष यात्रियों की सुविधा हेतु आयोजित की जाती है और आगे भी इसे निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया है।
रसोड़ा का शुभारंभ, रामदेवरा यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था
Lilesh Suyal
10 Aug 2025
10 Aug 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
