मावली

घासा गांव में भक्ति और सेवा का संगम, राम रसोड़े का हुआ उद्घाटन

घासा गांव में भक्ति और सेवा का संगम, राम रसोड़े का हुआ उद्घाटन

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 10 अगस्त 2025 – मावली उपखंड के घासा गांव में श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा हेतु राम रसोड़े का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रसोड़े के संचालक मानसिंह देवड़ा द्वारा विधिविधान से किया गया। यह रसोड़ा आगामी 10 दिनों तक निरंतर संचालित रहेगा। इस शुभ अवसर पर घासा ग्राम पंचायत के सरपंच मांगीलाल मेघवाल, कैलाश भीमराज, भगवतीलाल, मांगीलाल, चुन्नीलाल, बाबूलाल-युधिष्ठिर, प्रकाश, पुरण सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। राम रसोड़े की स्थापना पूर्ण धार्मिक विधियों के साथ संपन्न हुई। दीपक राजगुरु और कृष्णकांत ने उद्घाटन समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय व नाश्ते की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। साथ ही, भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जिससे वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय बना रहेगा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर रसोड़ा का शुभारंभ, रामदेवरा यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्... अगली खबर → राजसमंद: तालाब में डूबने से दादी सहित तीन की मौत, बच्चों को बचाने...

टिप्पणी करें