मावली

मावली उपखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व की धूम, बाजारों में रही जबरदस्त रौनक

मावली उपखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व की धूम, बाजारों में रही जबरदस्त रौनक

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 09 अगस्त 2025- उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घासा, पलाना कलां सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक भावनाओं के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। आड़ीसड़क, हनुमान चौक और बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों पर राखी, मिठाई और उपहारों के अस्थायी काउंटर लगे रहे, जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

रक्षाबंधन के दिन बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधा और श्रीफल भेंट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिया । बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

घासा के साथ-साथ आसपास के नूरडा, पीपरोली, काजिया, माणकावास, घासाखेड़ी, रख्यावल और मागंथला, पलाना खुर्द, सिंदू, वारणी, थामला, रोडी गांवों में भी रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।

घासा में भाई कि कलाई पर राखी बांधती बहन

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजसमंद: बैंक में ग्राहक के बैग से 50 हजार रुपए चोरी, सीसीटीवी मे... अगली खबर → रसोड़ा का शुभारंभ, रामदेवरा यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्...

टिप्पणी करें