मावली

पलाना कलां सहित मावली उपखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 15 अगस्त 2025- मावली उपखंड क्षेत्र के पलाना कलां सहित आसपास के गांवों में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पीटी, परेड, योग व अन्य शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गांव के सभी विद्यालयों से एक-एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक आदि शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और देशभक्ति की भावना को प्रबल किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अभिभावक, शिक्षकगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

समापन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदानों को नमन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच नीतु जैन, प्रधानाचार्य अर्जुन लाल पालीवाल,केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री नीजी सचिव एवं स्थानीय निवासी किशनलाल जाट, समाजसेवी मदन लाल जाट, पुर्व सरपंच शिवप्रसाद आचार्य सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा सहित आस पास के क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास ... अगली खबर → वैष्णव को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया...

टिप्पणी करें