उदयपुरमावली

सिलिकोसिस एवं टीबी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सिलिकोसिस एवं टीबी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सी-19 आरएम प्रोजेक्ट एवं जिला टीबी केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम खाम की मादड़ी में टीबी रोगी खोज शिविर का आयोजन किया गया।

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 14 जून 2025- मावली उपखंड क्षेत्र के खाम की मादड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, वाड़ा मगरी में सामुदायिक स्तर पर एनटीईपी कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर विलियम जे. क्लिंटन फाउंडेशन, वर्ल्ड विजन इंडिया और स्वास्थ्य विभाग, उदयपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित सी-19 आरएम प्रोजेक्ट के तहत लगाया गया।

शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से टीबी मरीजों की खोज हेतु 103 चेस्ट एक्स-रे किए गए, जिनकी रिपोर्ट 1 मिनट में उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त रोगियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई आदि की जांच की गई। ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेमली से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत, एएनएम शीला गुजराती, कंचन, सुमित्रा, आशा सहयोगिनी, सीएचओ गार्गी व कामायनी ने लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की जानकारी दी। साथ ही 2 सप्ताह से अधिक समय से खांसी होने पर टीबी की जांच कराने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

वर्ल्ड विजन इंडिया से जिला समन्वयक नारायणलाल सेन, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर सुरेश सालवी, शिवम नायक, रेडियोग्राफर जितेंद्र और सहायक संजय ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। एसटीएस कैलाश, एसटीएलएस जगदीश लोहार, स्थानीय विद्यालय के शिक्षक भूरालाल एवं ग्रामीणों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

शिविर का ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया और सभी संभावित 17 रोगियों के NAAT टेस्ट करवाने के निर्देश दिए।

इनपुट-दिनेश वैष्णव घासा

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां में कृषक गोष्ठी आयोजित, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भाग... अगली खबर → पलाना कलां में पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण, सांसद को महि...

टिप्पणी करें