मावली

घासा गांव में निकली चारभुजा जी की भव्य रथ यात्रा, बारिश में भी उमड़े श्रद्धालु

घासा गांव में निकली चारभुजा जी की भव्य रथ यात्रा, बारिश में भी उमड़े श्रद्धालु

गांव की आवाज न्यूज मावली I मावली क्षेत्र कि ग्राम पंचायत घासा के पटेलों का चौरा से गुरुवार को चारभुजा जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चारभुजा जी को रथ में विराजित कर मंदिर प्रांगण से यात्रा की शुरुआत की गई, जिसे ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ गांव के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए निकाला गया।

भक्तों ने जगह-जगह रथ यात्रा का पुष्पवर्षा और जयकारों से स्वागत किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और भक्तिमय वातावरण में डूबे रहे। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना भी की गई तथा चारभुजा जी से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई।

रथ यात्रा देर शाम करीब 7 बजे तक जारी रही। इस दौरान करीब दो घंटे तक लगातार बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ। पूरा गांव भक्तिभाव से सराबोर नजर आया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र रख्यावल का नेशनल वर्चु... अगली खबर → गुर्जर अधिकारी कल्याण परिषद द्वारा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ...

टिप्पणी करें