उदयपुरमावली

घासा गांव में श्री बाबा रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, दो दिवसीय आयोजन 30 व 31 मई को

घासा गांव में श्री बाबा रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, दो दिवसीय आयोजन 30 व 31 मई को

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 27 मई 2025 मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा में मेघवाल समाज एवं श्री बाबा रामदेव विकास समिति के तत्वावधान में स्थित सरस्वती मंदिर के पास बने श्री बाबा रामदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर अध्यक्ष एवं सरपंच मांगीलाल मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम 30 व 31 मई को आयोजित किया जाएगा।

पहले दिन के कार्यक्रम
30 मई को सुबह 9 बजे हवन अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दोपहर 3 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, इसके पश्चात शाम 5 बजे महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से भजन संध्या एवं बोलियों का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायक सुरेश गहलोत एंड पार्टी (उदयपुर), चिराग आचार्य, अंजलि आचार्य सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कलाकारों द्वारा विशेष झांकियों की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

दूसरे दिन के कार्यक्रम
31 मई को प्रातः 10 बजे कलश स्थापना, ध्वजादंड व श्री रामदेव जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, इसके पश्चात महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन को लेकर समाज के लोग बड़े उत्साह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में सूरजकुंड से पधार रहे गुरुदेव अवधेशानंद जी महाराज सहित कई संत-महात्माओं के आगमन की भी संभावना है।

गौरतलब है कि यह मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है, जहां बाबा रामदेव जी के चरण चिन्ह (पगलिंया) स्थापित हैं। समाज द्वारा इस ऐतिहासिक मंदिर का नवीन जीर्णोद्धार कर अब नई मूर्ति की स्थापना की जा रही है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा ... अगली खबर → कोटा कैरियर साइंस स्कूल की छात्राओं ने फिर मारी बाज़ी...

टिप्पणी करें