राजस्थानउदयपुरमावली

सेठ सोहनलाल दुग्गड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाना कला में भामाशाह सम्मान समारोह एवं खेल मैदान बाउंड्री कार्य का शिलान्यास

सेठ सोहनलाल दुग्गड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाना कला में भामाशाह सम्मान समारोह एवं खेल मैदान बाउंड्री कार्य का शिलान्यास

गांव की आवाज न्यूज मावली I उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र में स्थित सेठ सोहनलाल दुग्गड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाना कला में एक गरिमामय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुनलाल पालीवाल ने की।

इस अवसर पर भामाशाह विजय, सुरेश एवं राजेश दुग्गड़ का विद्यालय परिवार की ओर से सत्कार व सम्मान किया गया। दुग्गड़ परिवार ने अपनी माता स्व. श्रीमती भगवती देवी की पुण्य स्मृति में विद्यालय के खेल मैदान की लगभग दस बीघा भूमि पर पक्की बाउंड्री निर्माण का शिलान्यास किया है।

समारोह के दौरान शिलान्यास कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें नींव का पत्थर भामाशाहों द्वारा विधिवत रूप से रखा गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रशासक नीतु जैन, कृष्ण गोपाल पालीवाल, भेरूलाल खटीक, मदन लाल जाट, प्रभुलाल खटीक, मनोहर लाल दुग्गड, अशोक दुग्गड, लेहरीलाल सुखवाल, राजेश सुखवाल, मदन खटीक, अरविंद दुग्गड़, नीरज खटीक, जगदीश सुथार, बद्रीलाल माली, नरेश माली, कैलाश सुयल, पवन खटीक एवं शंकरनाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भामाशाहों द्वारा विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को 550 वाटर बॉटल्स भी वितरित की गईं,

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर जलझूलनी एकादशी महोत्सव के अंतिम दिन ठाकुरजी को धराया गया 56 भोग, ... अगली खबर → 69वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन...

टिप्पणी करें