राजस्थानउदयपुरमावली

प्रधानमंत्री मोदी की उदयपुर ट्रांजिट विजिट, बांसवाड़ा में देंगे 1.08 लाख करोड़ की सौगातें

प्रधानमंत्री मोदी की उदयपुर ट्रांजिट विजिट, बांसवाड़ा में देंगे 1.08 लाख करोड़ की सौगातें

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 सितंबर को उदयपुर एयरपोर्ट डबोक पर ट्रांजिट विजिट होगी। इसके बाद वे बांसवाड़ा जिले के नापला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोदी यहां न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट सहित कई बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।पीएम की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने अधिकारियों को कार्यभार सौंपते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अति विशिष्ट यात्रा को देखते हुए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत भी आज सुबह उदयपुर पहुंचे और वहां से सीधे बांसवाड़ा रवाना होकर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, जलदाय मंत्री सुरेश सिंह रावत तथा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित कई मंत्री उदयपुर होकर बांसवाड़ा जाएंगे।प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा के नापला में 42 हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित 2800 मेगावाट की माही-बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना और बीकानेर की 590 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे 1.08 लाख करोड़ रुपए की सौगात प्रदेश को देंगे, जिनमें 89,261 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और 18,601 करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण शामिल है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपरोली मावली के तीन विद्यार्थियों का रा... अगली खबर → धुणी माता विद्यालय में सुनील मंडोवरा का अभिनंदन, जिला शैक्षिक सम्...

टिप्पणी करें