राजस्थानउदयपुरमावली

17 सितम्बर से पंचायत मुख्यालयों पर लगेंगे “गांव चलो अभियान-2025” शिविर

17 सितम्बर से पंचायत मुख्यालयों पर लगेंगे “गांव चलो अभियान-2025” शिविर

गांव की आवाज न्यूज मावली I राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2025 से सम्पूर्ण राजस्थान में “गांव चलो अभियान” का शुभारंभ किया जाएगा। इसी कड़ी में उपखण्ड क्षेत्र मावली में आयोजित होने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार मावली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया ने की, जिसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, राजस्व व पंचायतीराज कार्मिक, कृषि विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विस्तृत चर्चा कर निर्देश दिए गए कि शिविरों में प्रत्येक विभाग अपनी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाए। इसके लिए विभागवार बैनर तैयार कर लगाए जाएंगे तथा ऑनलाइन पेंडेंसी की रिपोर्ट शिविर स्थल पर प्रस्तुत की जाएगी।

शिविरों के दौरान होने वाली प्रमुख गतिविधियां
समस्त विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं हेतु आवेदन व स्वीकृतियां।
चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर और लंबित यूडीआईडी कार्ड का समाधान।
पशुपालन विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य शिविर।
पंचायतीराज विभाग द्वारा विधायक/सांसद निधि से स्कूलों की मरम्मत व अन्य स्वीकृतियां।
राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के पट्टे वितरण, बीपीएल सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड, नामांतरण, आय-जाति प्रमाण पत्र जारी करना आदि कार्य।
ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली तारों व खंभों की मरम्मत।
कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट वितरण।
वन एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान।
रसद विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत “गिव अभियान” संबंधी कार्य।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिविर में आमजन को अधिकतम लाभान्वित करें तथा योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराएं।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना खुर्द की बालिकाओं ने कबड्डी में किया कमाल, जिला स्तरीय खिता... अगली खबर → मावली नगर में सूना मकान बना चोरी का शिकार...

टिप्पणी करें