गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली कस्बे के जैन मोहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी व चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित शंभू सिंह राव निवासी मरतड़ी, हाल मुकाम मावली ने बताया कि वे किसी कार्यवश बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी से 50 हजार रुपये नकद, आठ चांदी की पायलें व चार चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। घर में रखा सामान बिखरा हुआ मिला। सुबह उनकी पुत्री गांव से लौटी तो ताला टूटा देखकर शोर मचाया। इस पर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। राव ने तुरंत मावली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात का जायजा लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।इधर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कस्बेवासियों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि मावली क्षेत्र में हुई चोरीयो में पुलिस अधिकांश मामलों में चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। लोगों ने शीघ्र खुलासे और गश्त बढ़ाने की मांग की है
मावली नगर में सूना मकान बना चोरी का शिकार
Lilesh Suyal
13 Sep 2025
13 Sep 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
