मावली

भाजपा घासा मंडल में संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान व स्वदेशी खरीदारी कार्यक्रम संपन्न

भाजपा घासा मंडल में संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान व स्वदेशी खरीदारी कार्यक्रम संपन्न

गांव की आवाज न्यूज मावली I भारतीय जनता पार्टी घासा मंडल में संगठन के निर्देशानुसार गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल संयोजक रतन सिंह कितावत ने बताया कि सर्वप्रथम हनुमान जी के मंदिर परिसर में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।
मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

इस दौरान मंदिर परिसर और गार्डन की साफ-सफाई की गई एवं घास हटाई गई। साथ ही स्वदेशी बनाओ-स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत स्थानीय बाजार जाकर कार्यकर्ताओं ने कुम्हारों से मिट्टी के दीपक और अन्य सामग्री की खरीदारी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कितावत ने की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ गांधीजी व शास्त्रीजी की जीवनी पर विचार रखे। मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश लाल कुम्हार ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कान सिंह राव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री प्रकाश वैष्णव ने किया।

इस अवसर पर केशव राम डांगी, रमेश चंद्र लोढ़ा, सुरेश चंद्र डांगी, मदनलाल मेनारिया, दिनेश तेली, ओम प्रकाश जाट, लक्ष्मण डांगी, किशन मेघवाल, घीसुदान चारण, शिवराज जाट, रोशन लाल जाट, पृथ्वीराज डांगी, होकम सिंह झाला, घीसुलाल लोहार, नारायण लाल लोहार, शंकर लाल डांगी, गोपाल लाल डांगी, सज्जन सिंह खेतावत, भेरू सिंह राव, बाबूलाल (आशु), गणपत सोनी एवं नाहर सिंह भागरोत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ग्राम पंचायत वीरधोलिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 152 लोगों को म... अगली खबर → ग्राम गादोली में 50 साल पुराने भूमि विवाद का हुआ समाधान, 108 बीघा...

टिप्पणी करें