मावली

सांसद खेल महोत्सव 2025:पीपरोली,विजनवास और रख्यावल में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन

सांसद खेल महोत्सव 2025:पीपरोली,विजनवास और रख्यावल में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन

गांव की आवाज न्यूज मावली। घासा भाजपा मंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत नूरडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपरोली सहित राउमावि रख्यावल और विजनवास ग्राम पंचायतों में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय पंचायत क्षेत्र के सभी उम्र वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट एवं रस्सा-कसी जैसे खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल दिखाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पीईईओ नूरडा बालू दास वैष्णव, रतन सिंह कितावत (मंडल संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष), गणेश लाल कुम्हार (पूर्व मंडल अध्यक्ष घासा), यशवंत पुरोहित (जिला महामंत्री), नारायण सिंह पंवार (पूर्व मीडिया प्रभारी घासा मंडल) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रकाश वैष्णव, युवा मोर्चा संयोजक सुरेश डांगी, जगदीश मेघवाल, चैन राम वार्ड पंच, मदनलाल जाट (मंडल उपाध्यक्ष), फतेह सिंह चौहान (ग्राम पंचायत नूरडा संयोजक) सहित अनेक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संयोजन फतेह सिंह चौहान ने किया, अध्यक्षता सरपंच मनोहर लाल गुर्जर ने की तथा संचालन प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर सालवी ने किया।
शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह सारंगदेवोत एवं महेंद्र सिंह चुंडावत सहित अन्य शिक्षकों ने रेफरी की भूमिका निभाई। स्थानीय स्तर पर उभरती हुई खेल प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।
समापन अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर सालवी ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार रख्यावल केंद्र पर रोशन लाल सुथार, सरपंच कान सिंह राव, पीईईओ आशा सोनी, शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह झाला, पंकज नागदा, भीम सिंह राव, ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल डांगी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

मावली। रख्यावल में सरपंच सहित ग्रामीण रस्साकशी का खेल खेलते
मावली। रख्यावल खेल महोत्सव में मोजूद अतिथि जनप्रतिनिधि
मावली। नुरडा शिविर में मोजूद खिलाडी व जनप्रतिनिधि

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर करवा चौथ पर महिलाओं ने निर्जल रहकर की पति की लंबी उम्र की कामना... अगली खबर → 33वें चामुंडा माता पशु मेले में व्यापारियों को किए गए प्लॉट आवंटन...

टिप्पणी करें