गांव की आवाज न्यज मावली। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन 26 सितंबर को पेसिफिक यूनिवर्सिटी, देबारी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित होगा।उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि चंद्रगुप्त सिंह चौहान रहेंगे। सम्मेलन में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश सभा अध्यक्ष बंशीलाल रेबारी की उपस्थिति रहेगी।सम्मेलन में पैसिफिक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हेमंत कोठारी “नई पीढ़ी में शिक्षा का बदलता हुआ स्वरूप” विषय पर प्रमुख वार्ता देंगे। वहीं दुर्गेश कुमार मेनारिया “शिक्षा में एआई का महत्व एवं भूमिका” और नीलिमा रावल “प्रखर राजस्थान” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।जिलाध्यक्ष सुखलाल डांगी ने बताया कि उदयपुर एवं सलूंबर जिले के सभी प्रबोधक इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
प्रबोधक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन 26 सितंबर को पेसिफिक यूनिवर्सिटी में
Lilesh Suyal
25 Sep 2025
25 Sep 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
