मावली

घासा क्षेत्र में विकास को बढ़ावा: दो सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

घासा क्षेत्र में विकास को बढ़ावा: दो सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

गांव की आवाज मावली I प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए स्वीकृतियाँ जारी की गई हैं। इसके तहत घासा में पुरावतो का खेड़ा से वीडियो का रहंट तक आज़ादी के बाद पहली बार 3 किलोमीटर लंबी नवीन सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
इस सड़क निर्माण की मांग ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यक्रम सदस्य गणेश लाल प्रजापत एवं ग्रामीणों द्वारा मेले के आयोजन के दौरान सांसद सीपी जोशी और विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण पालीवाल को अवगत कराई गई थी। ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए स्वीकृति जारी की गई। सड़क निर्माण होने से बारिश के मौसम में कीचड़ से होने वाली परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने सड़क स्वीकृति पर सांसद जोशी एवं प्रभारी पालीवाल का आभार व्यक्त किया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत मागंथला से खरवड़ो का गुड़ा, माणकावास, मादरेचो का गुड़ा, ढाणा वन्ट तक 6 किलोमीटर डामरीकरण सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क के निर्माण से आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित सहित ग्रामीणों ने सांसद सीपी जोशी और विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन स्वीकृतियों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर रख्यावल विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 301 विद्यार्थिय... अगली खबर → पंचायत समिति का दर्जा मिलने पर घासा में उमड़ी भीड़, हनुमान चौक पर...

टिप्पणी करें