गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 301 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य की नियमित जांच कर संभावित बीमारियों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर ही करना था, ताकि बच्चे स्वस्थ रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
कार्यक्रम में डॉ. गिरिजा प्रसाद खंडेलवाल, एएनएम आशा गोड, एएनएम सीता डांगी, शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह झाला, सुभाष बिश्नोई, कंचन सेन सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
रख्यावल विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 301 विद्यार्थियों का निःशुल्क परीक्षण

