उदयपुरमावली

जिला कलक्टर ने भीमल में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने भीमल में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

गांव की आवाज न्यूज मावली। राज्य सरकार के निर्देशानुसार “सेवा पर्व पखवाड़ा” के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों की श्रृंखला में शुक्रवार को उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता ने ग्राम पंचायत भीमल में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण सीधे इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।शिविर के दौरान विभिन्न कार्यों का निस्तारण किया गया, जिसमें 45 नामान्तरण प्रकरण और आपसी सहमति से 4 विवादित प्रकरण शामिल रहे। साथ ही गिरदावरी ऐप की जानकारी 55 खातेदारों को दी गई तथा मौके पर ही 32 खातेदारों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।इसी क्रम में 83 पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, तहसीलदार दिनेश कुमार यादव, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी. खींची सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पिपरोली नूरड़ा की छात्राओं ने नेटबॉल में हासिल किया उपविजेता स्था... अगली खबर → मावली के घासा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य शिविर का आयो...

टिप्पणी करें