गांव की आवाज मावलीI मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा को राज्य सरकार द्वारा पंचायत समिति का दर्जा प्रदान किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर, पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर सरकार का आभार व्यक्त किया।
हाल ही में सरकार द्वारा घासा को पंचायत समिति बनाने का आदेश जारी किया गया था। इसी उपलक्ष्य में हनुमान चौक पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए और उत्साहपूर्वक आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य गणेश लाल प्रजापत, देहात जिला मंत्री यशवंत पुरोहित, मागंथला सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित, रख्यावल सरपंच कान सिंह राव, जाट समाज अध्यक्ष मदन जाट, मीठालाल चंडालिया, गोपाल परमार, परथा लाल डांगी, नारू डांगी, घीसू लाल, रूपलाल डांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गौरतलब है कि घासा में पहले से सीएससी केंद्र, थाना, तहसील कार्यालय, बैंक आदि संचालित हैं। अब पंचायत समिति का दर्जा मिलने से ग्रामीणों के सभी प्रशासनिक कार्य एक ही स्थान पर संपन्न हो सकेंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।
पंचायत समिति का दर्जा मिलने पर घासा में उमड़ी भीड़, हनुमान चौक पर हुई आतिशबाजी

