मावली

निर्माणाधीन पुलिया में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

निर्माणाधीन पुलिया में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

गांव की आवाज न्यूज मावली | भारोडी-पलाना कलां मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में एक कार गिर गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सुरजी का गुड़ा निवासी भैरु सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपने घर से खेमली की ओर जा रहे थे। भारोडी के पास निर्माणाधीन पुलिया में उनकी कार गिर गई। हादसे में उन्हें और उनके साथी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

भैरु सिंह ने बताया कि पुलिया का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन डायवर्ट किए गए रास्ते पर कोई संकेतक या बैरिकेड नहीं लगाया गया। सिर्फ मिट्टी डालकर रास्ता बनाया गया था, जिससे उन्हें लगा कि कार आसानी से निकल जाएगी। लेकिन आगे बढ़ते ही कार पुलिया में गिर गई। उन्होंने संबंधित विभाग से अपील की है कि निर्माणाधीन पुलिया के पास बैरिकेड और संकेतक बोर्ड गाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर गांव में धुलेंडी का रंगारंग उत्सव, गैर नृत्य ने मोहा मन... अगली खबर → क्रिकेट टूर्नामेंट: वांगरोदा भीमल विजेता, बेजनाटिया उपविजेता...

टिप्पणी करें